उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: मर्डर वाली जमीन पर अब सरकार का कब्जा!

हल्द्वानी- अधिवक्ता उमेश नैनवाल के मर्डर के बाद चर्चा में आई पूरनपुर नैनवाल स्थित 18.5 बीघा भूमि पर शनिवार को राजस्व विभाग ने कब्जा ले लिया। विभाग की ओर से उक्त भूमि पर कब्जा लेने संबंधी बोर्ड भी लगा दिए गए हैं। इस भूमि पर अभी फसल खड़ी है लिहाजा प्रशासन ने बटाईदार को फसल काटने तक की मोहलत दे दी है।

पिछले साल सात अक्टूबर को कमलुवागांजा में रामलीला मंचन के दौरान पूरनपुर नैनवाल निवासी अधिवक्ता उमेश नैनवाल (45) की उन्हीं के तहेरे भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के पीछे दोनों भाईयों के बीच भूमि को लेकर चल रहा विवाद बताया गया था। जिस जमीन को लेकर विवाद था उसकी बाजारी कीमत करोड़ों में आंकी गई थी। मामला संज्ञान में आने के बाद राजस्व विभाग ने जमीन की जांच पड़ताल शुरू की।

यह भी पढ़ें -  रामलीला मैदान के कथित ‘शुद्धिकरण’ मामले में कांग्रेस का कड़ा रुख, कार्रवाई के लिए पुलिस को कल 11 बजे तक का समय

एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि उक्त भूमि पर स्व. उमेश नैनवाल का कब्जा था। जमीन के – दस्तावेजों की जांच तहसील से कराई गई तो यह भूमि हेमचंद्र कमलापति के नाम से दर्ज मिली।

एसडीएम ने बताया कि मामला उनकी कोर्ट में चला लेकिन हेमचंद्र कमलापति को कोई भी विधिक वारिस नहीं मिला। इसके बाद नोटिस भी जारी किए गए। उन्होंने बताया कि शनिवार को उनकी और तहसीलदार सचिन कुमार की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश कराई गई। पैमाइश में यह भूमि 18.5 बीघा निकली। बाद में राजस्व अधिकारियों ने उक्त भूमि को अपने कब्जे में लेकर दोनों ओर बोर्ड लगवा दिए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के शिवम् ढौंडियाल का सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के लिए चयन..

एसडीएम ने बताया कि अभी इस जमीन पर फसल तैयार है, लिहाजा बटाईदार को फसल काटने की मोहलत दी गई है। इसके बाद भूमि पर खेती बाड़ी व अन्य कार्य नहीं होगा। यदि कोई भूमि पर कब्जा करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad