हल्द्वानी: गिरफ्तारी के बाद बोरा का बड़ा खुलासा, हुए साजिश का शिकार! देखिए वीडियो…

हल्द्वानी- महिला का यौन शोषण का आरोप झेल रहे नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की आखिरकार गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने बोरा को यूपी के जिला रामपुर से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी के बाद एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बोरा को चाकू चौक रामपुर से पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया गया है। लेकिन इसी दौरान बोरा को लेकर पहुंची पुलिस तो पत्रकारों ने मुकेश बोरा से भी सवाल पूछे तब बोरा ने अपने विरोधियों पर दो टूक आरोप लगा डाला। पत्रकारों से बोरा ने कहा कि वह राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार हुए है। उन्हें साजिश के तहत झूठे आरोप में फसाया गया है। उन्होंने कहा कि जो लोग चुनाव में उन्हें नहीं हरा सके उन लोगों ने यह साजिश रची है। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के न्याय के देवता गोल्ज्यू और न्यायपालिका पर उन्हें पूरा भरोसा है। उन्हें जरूर न्याय मिलेगा। इशारों इशारों में बोरा ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर साजिश रचने का आरोप लगाया है।
यह देखिए वीडियो…
बताते चलें कि मुकेश बोरा पर लालकुआं कोतवाली में महिला का यौन शोषण और एक नाबालिग से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज है। पुलिस की कई टीमें लगातार बोरा को गिरफ्तार करने के लिए जुटी हुई थी। बुधवार को पुलिस ने उन्हें रामपुर से गिरफ्तार कर लिया।