उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीति

हल्द्वानी: भगत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की दी शुभकामनाएं.. समाज में महिलाओं के योगदान की सराहना…

हल्द्वानी- कालाढूंगी विधानसभा के फतहेपुर में शनिवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने समाज को आकार और संस्कार देने में अद्वितीय योगदान दे रही नारीशक्ति को नमन और वंदन किया। इस अवसर पर विकास भगत ने समस्त नारी शक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की और समाज मे उनके योगदान की सराहना की।

विकास भगत ने कहा की नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है। वह जीवनदायिनी है, प्रेम की मूर्ति और रिश्ते संवारने वाली शक्ति है। भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता, और त्याग का स्वरूप माना गया है। हमारे शास्त्रों में कहा गया है-‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः’ अर्थात जहां पर नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। यह स्पष्ट करता है कि बहुत लंबे समय से नारी के महत्व को रेखांकित किया जाता रहा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 33% महिला आरक्षण अविलंब लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना

इस दौरान पर प्रधान ऋतू जोशी और विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्ति को उनके समाज के प्रति योगदान के लिये सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रमेश पाण्डेय, दिलीप मेहरा, भुवन जोशी, रवि कुरिया, पूरन जोशी समेत गणमान्य मातृशक्ति मौजूद रही।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 33% महिला आरक्षण अविलंब लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad