उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइम

हल्द्वानी: DM ने सड़क दुर्घटना में हुई बुजुर्ग की मौत के दिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश! CCTV फुटेज एवं पंचनामा रिपोर्ट..

हल्द्वानी: रविवार को हल्द्वानी के पनचक्की रोड़ स्थित अंबिका विहार, के पास घटित सड़क दुर्घटना, जिसमें एक वृद्ध व्यक्ति की मृत्यु हो गई, उक्त घटना को अत्यन्त गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने घटना की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं विधिसम्मत जांच कराए जाने हेतु भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 एवं शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अन्तर्गत
नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एपी वाजपेयी को उपर्युक्त घटना की मजिस्ट्रेटी जाँच हेतु जाँच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधिकारी ने
नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ए पी वाजपेयी को जाँच में दुर्घटना के कारणों का विस्तृत विवरण लेने, घटना में किसी पक्ष की लापरवाही या यातायात नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ है साथ ही घटना के कारणों का विश्लेषण करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने हेतु अपनी संस्तुतियाँ भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने जाँच अधिकारी को 15 दिन के भीतर जांच कर अपनी विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि जाँच वह अधिकारी को घटना से सम्बन्धित समस्त साक्ष्य (CCTV) फुटेज पंचनामा रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान आदि) तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: कार्यकारी नगर अध्यक्ष पुष्कर अधिकारी का स्वागत.. संगठन को मिलेगी नई दिशा...

जिलाधिकारी द्वारा दिए गए मजिस्ट्रियल जाँच के निर्देश के क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ए पी वाजपेयी ने आम जनता से अपील की है कि वह उक्त घटना से संबंधित जो भी जानकारी साक्ष्य आदि देना चाहते हैं वह 15 दिन के भीतर किसी भी कार्य दिवस पर उनके कार्यालय में आकर उपलब्ध करा सकते हैं।

हल्द्वानी में हुई उक्त दुर्घटना के उपरांत सिटी मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेयी ने ट्रैफिक पुलिस, कार्यदाई संस्था यू यू एस डी ए एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ पनचक्की से चौफला एवं दो नहरिया क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों एवं स्थानीय निवासियों से कार्यों की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि कार्यों के दौरान आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इस हेतु ट्रेंचलेस कार्य किया जा रहा है एवं जहां पर भी गढ्ढा बनाया जाता रहा है उस स्थान पर सड़क को ट्रैफिक संचालन के लिए चौड़ा कराया जाए। इस हेतु सड़क की दूसरी ओर जो फुटपाथ हैं या रैंप बनाए गए उन्हें हटाकर सड़क को चौड़ा करें। जिन्हें कार्य समाप्ति के उपरांत पूर्व स्तिथि में लाया जाए। सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाय।

यह भी पढ़ें -  विधायक सुमित हृदयेश ने लाखों रुपये की लागत से जनहितकारी विकास कार्यों का किया लोकार्पण..

निरीक्षण के दौरान यू यू एस डी ए के परियोजना प्रबंधक कुलदीप कुमार यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता विजय जोशी आदि मौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad Ad Ad