हल्द्वानी: ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश..

हल्द्वानी। शहर में बेतरतीब खुदी सड़कें और आबादी में दौड़ रहे भारी वाहनों के कारण एक 69 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
रविवार दोपहर लगभग 12:30 बजे सुरेश चंद्र पांडे (69) रानीबाग से स्कूटी पर किसी की अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद शांति नगर स्थित अपने आवास वापस आ रहे थे। इसी दौरान पसंचक्की रोड अंबिका विहार के निकट सीवर लाइन डाले जाने के लिए खोदी गई सड़क के पास से गुजर रहे ट्रक से पास लेने के दौरान वह ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
लोगों ने बताया कि मृतक ने हेलमेट पहना था लेकिन वह कुछ काम ना आ सका और छटक कर दूर जा गिरा। स्थानीय पार्षद मुकुल बल्यूटिया ने घटना पर दुख जताते हुए USDDA को घटना की लिए जिम्मेदार ठहराया है। पार्षद ने बताया कि पिछले दो माह से सड़क पर जगह-जगह सीवर लाइन डाले जाने के लिए बड़े-बड़े गड्ढे खोद दिए गए हैं। बताया कि पहले भी कई बार सूचित किए जाने के बाद भी इन गड्ढों को बंद नहीं किया जा रहा है। आज इन्हीं गड्ढों के कारण एक बुजुर्ग की जान चली गई। मौके पर पहुंचे विधायक सुमित हृदयेश ने भी मौके से ही शहर में जगह को दी गई सड़कों को इसका जिम्मेदार बताया है।लोगों ने बताया कि पिछले काफी समय से सड़क पर कई जगह सीवर लाइन के काम के लिए बड़े-बड़े गड्ढे खोद दिए गए हैं। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आज की यह घटना भी इन गड्ढों के कारण हुई है। घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। मौके पर पहुंचे विधायक सुमित हृदयेश ने भी फोन पर USDDA के प्रोजेक्ट मैनेजर से बात कर रोष जताया है।
मृतक सुरेश चंद्र पांडे रिटायर्ड कर्मी थे। उनकी दो बेटियां हैं जिनका विवाह हो चुका है। शांति नगर में वह अपनी पत्नी लता पांडे के साथ रहते थे।






