उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: पुलिस की वर्दी पहन कर Reel बनाना पड़ा भारी! पुलिस ने सिखाया सबक.. वीडियो…

हल्द्वानी- उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहन कर रील बनाना दो युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने दोनों को पकड़ कर कानून का पाठ पढ़ाया।

बीते दिनों इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उत्तराखंड पुलिस के निरीक्षक की वर्दी पहनकर युवक वीडियो बनाते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल होने के बाद SSP नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कोतवाल राजेश यादव को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

जिसके बाद वीडियो में दिख रहे दोनों युवकों की
पहचान दिनेश, निवासी हल्द्वानी और दिव्यांश, निवासी मुखानी के रूप में की गई। दोनों युवकों को तलब कर पुलिस ने पूछताछ की। जिसमें युवकों ने स्वीकार किया कि वर्दी उन्होंने स्थानीय बाजार से खरीदी थी।

युवकों से तत्काल वीडियो सोशल मीडिया से हटवाया गया। साथ ही उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए जुर्माना जमा करवाया गया एवं माफीनामा दिया गया।

यह देखिए वीडियो..

वहीं दोनों युवकों द्वारा माफी मांगी गई एवं भविष्य में इस प्रकार की हरकत न दोहराने का लिखित आश्वासन भी दिया गया। साथ ही पुलिस वर्दी का सम्मान बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई।

SSP नैनीताल का स्पष्ट संदेश.. पुलिस की वर्दी मर्यादा, अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक है। वर्दी का मज़ाक उड़ाना या उसका अनुचित उपयोग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज में भ्रम फैलाने वाला कृत्य है, इस प्रकार की हरकतों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad