उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: गर्लफ्रेंड को होटल में लाकर रेप! मामला दर्ज..

धर्मनगरी हरिद्वार से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां गर्लफ्रेंड को हरिद्वार के होटल में लाकर ब्वॉयफ्रेंड ने रेप किया है। शर्मनाक हरकत के बाद आरोपी अब लड़का फरार हो गया है। हरिद्वार पुलिस को शिकायत देकर हरियाणा की एक महिला ने बताया कि बॉयफ्रेंड ने यहां लाकर होटल में दुष्कर्म किया है। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार अंबाला छावनी निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने पति से दो साल से अलग रह रही थी। दो बेटियों का लालन पालन वह खुद कर रही थी। बताया कि सात महीने पहले सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती दीपक पुत्र रघुवीर सिंह निवासी मकान नंबर 603 रंभा तरौरी, करनाल से हुई। मोबाइल फोन पर उनकी बातचीत होने लग गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 33% महिला आरक्षण अविलंब लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना

आरोप है कि 19 फरवरी को दीपक उसे घुमाने के इरादे से यहां लाया और शादी का प्रस्ताव दिया। इनकार करने पर होटल में ठहरने का दबाव बनाया। डराया धमकाया कि वह उसे सामाजिक तौर पर बदनाम कर देगा।

दबाव में आकर वह उसके साथ होटल में चली गई, जहां उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक संबध बनाता रहा। आरोप है कि कुछ समय बाद वह उसके साथ एक मकान किराए पर लेकर रहने लग गया।


जिसके बाद दीपक के पिता माता आकर उसे अपने साथ ले गए। भरोसा दिलाया कि वह जल्द उनकी शादी कर देंगे। लेकिन उसके बाद दीपक ने उसके मोबाइल फोन नंबर ब्लॉक कर दिए। इधर, कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि युवक और परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 33% महिला आरक्षण अविलंब लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना
What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
1
+1
1
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad