तनुष्का बनीं भारत की पहली जगुआर फाइटर जेट उड़ाने वाली बेटी..

भारतीय सेना में जाने का सपना संजोए रखने वाली तनुष्का सिंह ने सेना से सेवानिवृत्त अपने दादा कैप्टन डीबी सिंह के हौसले से ऐसी उड़ान भरी कि भारतीय वायुसेना के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया।
वायुसेना में जगुआर फाइटर जेट स्क्वाड्रन में स्थायी तैनाती वाली प्रदेश व देश की पहली महिला पायलट बन गई हैं। तनुष्का सिंह भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के जगुआर फाइटर जेट स्क्वाड्रन में स्थायी नियुक्ति पानी वाली पहली महिला पायलट बन गई हैं।
तनुष्का का दो वर्ष पहले भारतीय वायु सेना में फाइटर पायलट के पद पर चयन हुआ था। प्रशिक्षण पूरा होने पर शुक्रवार को तनुष्का को जगुआर फाइटर प्ले के पायलट पद पर नियुक्ति मिली। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों ने उनके लखनऊ स्थित घर पहुंचकर बाबा व दादी समेत परिवार के सदस्यों को बधाइयां दीं। तनुष्का के पिता लेफ्टिनेंट कर्नल अजय प्रताप सिंह और बाबा कैप्टन देवेन्द्र बहादुर सिंह भी सेना में सेवाएं दे चुके हैं।
इंदिरानगर के पटेल नगर निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन देवेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि हमारी तीन पीढ़िया सेना से जुड़ी हैं। पौत्री तनुष्का के पिता अजय प्रताप सिंह लेफ्टिनेंट कर्नल पद से रिटायर हुए हैं। यह उनकी बड़ी बेटी है। तनुष्का ने साल 2007 से कर्नाटक के मंगलुरु में रहकर पढ़ाई की है।








