देशबड़ी-खबर

खूबसूरत लेडी डॉक्टर का दीवाना हुआ भूत! करता था ऐसी हरकत..

Ad

आपने भूतों की बहुत सारी कहानियां सुनी होंगी। अक्सर भूतों की कहानी सुनकर आप डर से सहम भी गए होंगे। लेकिन इस सबके बीच उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला डॉक्टर के प्यार में पागल भूत महिला डॉक्टर की अटेंडेंस लगता रहा। महिला डॉक्टर अस्पताल आए या नहीं लेकिन प्यार में पागल भूत डॉक्टर की अटेंडेंस लगाना नहीं भूलता था। अब मामले की जांच की जा रही है कि आखिर कौन “भूत” रजिस्टर में हाजरी लगा रहा था। जिससे डॉक्टर को हर महीने वेतन मिल रहा था।

बता दें कि यह गजब मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से सामने आया है। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लीलापुर के अस्पताल में तैनात डॉक्टर आकृति दुबे कभी भी अस्पताल में नहीं आती हैं, लेकिन घर पर बैठकर वेतन लेती हैं। हैरान करने वाली बात तो यह है की उपस्थिति रजिस्टर में रोजाना उनका हस्ताक्षर हो रहा है। माना जा रहा है यह फर्जी हस्ताक्षर बनाने वाले अस्पताल के ही कर्मचारी हो सकते हैं। अब इस पूरे मामले की जांच भी चल रही है। जिले के CMO डॉक्टर राजेश झा के संरक्षण में डॉक्टर घर बैठकर पूरा वेतन लेते हैं और उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर सैलरी निकाली जा रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: अगले तीन दिन आंधी-बारिश का अलर्ट जारी! 

जांच करने पहुंचे अधिकारी डॉक्टर मनीष सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच चल रही है। उन्होंने इस बात को स्वीकार भी किया कि डॉक्टर आकृति दुबे कभी भी अस्पताल पर नहीं आती हैं। उनका फर्जी हस्ताक्षर बन रहा है इस पूरे मामले की जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: 17 प्राइवेट स्कूलों को भेजा नोटिस! सही जवाब नहीं देने पर होगी मान्यता रद्द..
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1