उत्तराखंडउत्तराखण्डराजनीति

हल्द्वानी: कार्यकारी नगर अध्यक्ष पुष्कर अधिकारी का स्वागत.. संगठन को मिलेगी नई दिशा…

हल्द्वानी। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नगर अध्यक्ष पद पर पुष्कर अधिकारी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के उपलक्ष्य में आज नगर निगम सभागार में आयोजित जिला इकाई की बैठक में पुष्पमाला पहनाकर उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका स्वागत किया और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उम्मीद जताई। बैठक में वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि पुष्कर अधिकारी के नेतृत्व में हल्द्वानी महानगर इकाई को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: प्राइवेट स्कूलों की अब नहीं चलेगी मनमानी! 46 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, जारी हुई स्कूलों की लिस्ट...

संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन के प्रति आभार प्रकट किया गया। वहीं जिलाध्यक्ष सर्वेद्र बिष्ट ने सभी सदस्यों से संगठन की मजबूती और एकजुटता के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन संगठन की एकता, सक्रियता और पत्रकार हितों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: प्राइवेट स्कूलों की अब नहीं चलेगी मनमानी! 46 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, जारी हुई स्कूलों की लिस्ट...
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad Ad Ad Ad