उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीतिहल्द्वानी

हल्द्वानी: महापौर गजराज की अध्यक्षता में नगर निगम बोर्ड बैठक में 20 प्रस्तावों बनी सहमति..

हल्द्वानी: मंगलवार को नगर निगम सभागार में महापौर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान बैठक में करीब 20 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के सहमति से पास किए गए।

बैठक के दौरान पार्षदों द्वारा यह मुद्दा उठाया गया कि कुछ पर्यावरण मित्रों द्वारा सफाई के नाम पर अवैध रूप से धनराशि वसूली की जा रही है तथा बैनी सेना के अतिरिक्त अन्य माध्यमों से भी यूजर चार्ज लिया जा रहा है, जिससे आम जनता को असुविधा हो रही है। इस पर माननीय महापौर द्वारा स्पष्ट अपील की गई कि नागरिक किसी भी प्रकार का यूजर चार्ज नगर निगम, पर्यावरण मित्र या अन्य कर्मचारियों को न दें, बल्कि केवल अधिकृत बैनी सेना को ही भुगतान करें और उसकी विधिवत रसीद अवश्य प्राप्त करें।

महापौर ने निगम प्रशासन को निर्देशित किया कि यदि कोई भी कार्मिक अवैध वसूली करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, पार्षदों द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि कुछ पर्यावरण मित्र बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के पश्चात कार्यस्थल से अनुपस्थित हो जाते हैं। इस पर बोर्ड द्वारा निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह संबंधित क्षेत्र के पार्षद द्वारा उपस्थिति प्रमाणित किए जाने के उपरांत ही कर्मचारियों का वेतन आहरित किया जाएगा। जिन कर्मचारियों की उपस्थिति पार्षद द्वारा प्रमाणित नहीं की जाएगी, उनका वेतन आहरण नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल: एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने किया निरीक्षण.. परखी यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था..

महापौर बिष्ट ने यह भी निर्देश दिए कि हल्द्वानी शहर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं प्रत्येक घर तक कूड़ा वाहन की नियमित पहुंच सुनिश्चित करने के लिए एक माह का समय दिया जाए। इस दौरान यदि कहीं भी अव्यवस्था पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारी तत्काल संज्ञान लेकर उसका निराकरण करें।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट 216 करोड़ पर भी चर्चा की गई, जिसमें निम्न प्रमुख प्रस्ताव शामिल रहे—

कार्यकारिणी समिति का गठन एवं राजपुरा में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण

नगर निगम की दुकानों के किराए में वृद्धि

यह भी पढ़ें -  नैनीताल: एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने किया निरीक्षण.. परखी यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था..

फ्रेश वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना

जजी कोर्ट के समीप आंचल मिल्क कैफे की स्थापना

यूजर चार्ज में वृद्धि

स्वान पशु बंध्याकरण कार्यक्रम के अंतर्गत 10 हजार आवारा स्वान पशुओं का बंध्याकरण

जेसीबी मशीन की खरीद

इसके अतिरिक्त पार्षदों द्वारा इंडियन गैस वितरण में आ रही समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इस संबंध में महापौर ने इंडियन गैस सर्विस के प्रतिनिधि को तलब कर समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया। वहीं बैठक में नगर आयुक्त परितोष वर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तोलिया, सहायक लेखाधिकारी, कर अधीक्षक सहित समस्त पार्षदगण उपस्थित रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad Ad Ad Ad