उत्तराखंडउत्तराखण्डपर्यटन-मौसमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: लालकुआं से झांसी के लिए सीधी रेल सेवा शुरू..

हल्द्वानी- लालकुआं से झांसी को चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन को सांसद अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक डा. मोहन सिंह बिष्ट और हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने बुधवार को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।

इस दौरान अजय भट्ट ने बताया कि लालकुआं-झांसी ट्रेन ऑन डिमांड पर चलाई गई है। लोगां द्वारा इस रेल सेवा में अधिक से अधिक उपयोग करने पर इस रेल सेवा का भविष्य में स्थाई रूप से संचालन किया जायेगा। उन्हांने बताया प्रथम दिन 176 यात्रियों ने आरक्षण कराया।

उन्होंने बताया यह ट्रेन लालकुआं से बरेली- कासगंज- मथुरा- आगरा व ग्वालियर होते हुये झांसी पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: प्रशासन द्वारा लगाए जा रहे आपत्ति कैंप पहुंचकर विधायक सुमित ने जताई कड़ी आपत्ति..

उन्होंने कहा लालकुआं रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण करने के साथ ही रेलवे के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास के कार्य सरकार द्वारा किये जा रहे हैं। लालकुआं रेलवे स्टेशन से भविश्य में लम्बी दूरी की ट्रेनों का संचालन किया जायेगा। साथ ही भविष्य में वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी सुपरफास्ट ट्रेनें भी चलाई जायेंगी।

उन्होंने बताया कि लालकुआं से कामाख्या देवी (कलकत्ता) व काठगोदाम से प्रयागराज के लिए भी ट्रेन शीघ्र चलाई जायेगी। इससे उत्तराखण्ड का पर्यटन को बढावा मिलेगा। और वही प्रदेश का आर्थिक विकास भी होगा। भट्ट ने झांसी रेल सेवा के प्रारम्भ होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बिगड़ी तबीयत! इलाज जारी..
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad