उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: ब्लॉगर बिरजू मयाल गिरफ्तार! तीन मामलों में FIR दर्ज..

हल्द्वानी- रामनगर कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बदनाम कर धमकी देने और जबरन वसूली करने वाले शातिर अभियुक्त ब्लॉगर बिरजू मयाल को हल्द्वानी के रामपुर रोड हाइवे से गिरफ्तार कर लिया है। एक ही दिन में उसके खिलाफ तीन अलग-अलग मामलों में थाने में एफआईआर दर्ज हुईं थी। जिनमें गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

पहला मामला: ग्राम ढिकुली निवासी राकेश नैनवाल ने शिकायत दी कि बिरजू मयाल ने उन्हें मां-बहन की गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इस पर FIR संख्या 279/25, धारा 351(3)/352 BNS में मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी.. जानिए अपडेट…

दूसरा मामला: शिवलालपुर निवासी दिनेश मेहरा ने बताया कि बिरजू ने उससे ₹10,000 की मांग की। पैसा न देने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। इस पर FIR संख्या 280/25, धारा 308(2)/351(3) BNS में मुकदमा दर्ज हुआ।

तीसरा मामला: भरतपुरी निवासी नीमा देवी ने तहरीर दी कि 13 जुलाई को बिरजू मयाल व उसकी पत्नी का झगड़ा चल रहा था, बीच-बचाव करने पर बिरजू ने उनके साथ छेड़छाड़, गाली-गलौज और धमकी दी। इस पर FIR संख्या 281/25, धारा 74/115(2)/351(3)/352 BNS दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: कार सवार को ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश (हत्या का प्रयास) करने वाला हमलावर ट्रैक्टर समेत मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad Ad Ad Ad