उत्तराखण्डराजनीतिवीडियोहल्द्वानी

हल्द्वानी : गांधी-शास्त्री जयंती पर सैकड़ो कांग्रेसीयों ने निकाली पदयात्रा..देखें वीडियो…

Ad

हल्द्वानी– राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर आज हल्द्वानी में कांग्रेस द्वारा बुद्ध पार्क से स्वराज आश्रम तक पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश सहित कई नेता मौजूद रहे। जिसके बाद कांग्रेस कार्यालय स्वराज आश्रम में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कांग्रेस द्वारा पद यात्रा निकाली जा रही है। क्योंकि जिस तरह उन्होंने पूरे देश में आपसी भाईचारे व अमन चैन और अहिंसा का संदेश दिया था। आज वास्तव में समाज और पूरी दुनिया को उस रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। ताकि देश और विश्व में अमन शांति और उन्नति कायम हो। इस दौरान सैकड़ो कांग्रेसी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: 17 प्राइवेट स्कूलों को भेजा नोटिस! सही जवाब नहीं देने पर होगी मान्यता रद्द..

यह देखिए वीडियो…

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0