उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: धारदार कांच की बोतल से हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार.. वीडियो..

हल्द्वानी: एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना काठगोदाम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह देखिए वीडियो..

घटना का विवरण
दिनांक 28.02.2026 को वादी नारायण सिंह धामी निवासी: आवास विकास कालोनी, हल्द्वानी द्वारा थाना काठगोदाम में लिखित तहरीर दी गई कि अज्ञात/नामित व्यक्तियों द्वारा उनके पुत्र पर चम्बल पुल के पास धारदार हथियार से गले पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। तहरीर के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना काठगोदाम में मु.अ.सं.- 22/26, धारा- 109 (1) बीएनएस (BNS) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल द्वारा मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी एवं अमित कुमार सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित साक्ष्य संकलन और मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुए घटना में शामिल तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में प्रयुक्त हथियार( कांच की बोतल) बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
1. भाष्कर गंगोला (उम्र 31 वर्ष) पुत्र स्व. शेर सिंह गंगोला, निवासी: कुमायूँ कालोनी, दमुवाढूँगा।

2. विजय सिंह मेहरा (उम्र 32 वर्ष) पुत्र प्रेम सिंह मेहरा, निवासी: शर्मा बागनाथ कालोनी, काठगोदाम।

3. लोकपाल सिंह मेहरा (उम्र 43 वर्ष) पुत्र चन्दर सिंह, निवासी: शिवपुरी जवाहर ज्योति, चम्बल पुल।

गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। नैनीताल पुलिस अपराधियों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर लगातार कार्य कर रही है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad