उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: बहन से हुआ पति का विवाद! सालों ने पीट-पीट कर जीजा को उतारा मौत के घाट..

हल्द्वानी- बहन पर जीजा के हाथ उठाने से गुस्साए सालों ने जीजा को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों हत्यारोपी साले मौके से फरार हो गए। बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार मूलरूप से दरियाबाग बाराबंकी उत्तर प्रदेश निवासी अमरीका (27 वर्ष) पुत्र मोतीयार के ससुराली यहां बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गफूर बस्ती में रहते हैं और वह भी अपनी पत्नी आशा और बच्चों के साथ ससुराल में ही रहता था।

क्षेत्र निवासी सोनू सरपंच ने बताया कि सोमवार रात किसी बात पर अमरीका का उसकी पत्नी आशा से विवाद हो गया था। गुस्से में आकर अमरीका ने आशा पर हाथ उठा दिया। आशा ने इसकी जानकारी अपने भाई संजय, मनोज और देवा को दी। बहन के पिटने से नाराज भाइयों ने बिना कुछ सोचे-समझे जीजा अमरीका पर हमला कर दिया और उसके बेसुध होने तक पीटते रहे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: कार सवार को ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश (हत्या का प्रयास) करने वाला हमलावर ट्रैक्टर समेत मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार..

वहीं व्यक्ति को पीटता देख आस-पास के लोगों ने विरोध शुरू किया तो आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन तब तक अमरीका अधमरा हो चुका था। घटना के कुछ समय बाद उसे होश आया तो जैसे तैसे राजपुरा में रहने वाली अपनी मौसी के पास पहुंचा। रात उसने मौसी के घर पर गुजारी। सुबह मौसी ने उसे गंभीर हालत में देखा तो डॉक्टर के पास चलने को कहा, लेकिन वह चलने की हालत में नहीं था। मौसी ने आसपास के लोगों को बुलाया और किसी तरह उसे उठा कर बाहर ले गए तो अचानक ही उसकी हालत और बिगड़ गई।

लोगों ने बमुश्किल उसे बाइक पर बैठाया और बेस अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अमरीका को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अमरीका की मौत की सूचना बाराबंकी में उसके परिजनों को दी गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: कार सवार को ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश (हत्या का प्रयास) करने वाला हमलावर ट्रैक्टर समेत मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार..

इधर, बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। अभी तक मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
Ad Ad Ad Ad