उत्तराखण्डपर्यटन-मौसमपहाड़ के किस्से-कहानियाँबड़ी-खबरवीडियोहल्द्वानी

नैनीताल में दिखी हिमाचल वाली तस्वीर! ताश के पत्ते की तरह ढह गया घर..

बारिश का कहर कहे या फिर पहाड़ो पर लगातार बढ़ रहा वाहनों का दवाब जो इतनी बड़ी घटना घटी है। कुमांऊ का प्रमुख जिला पर्यटन नगरी नैनीताल अब क्या खतरे में है? यहां पर्यटन नगरी नैनीताल में चार्टन लॉज में एक मकान भूस्खलन की चपेट आ गया। और तास के पत्तों की तरह ढह गया। जिसका अब खौफ़नाक वीडियो वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि नैनीताल में लगातार हो रहे भूस्खलन से क्षेत्र में अन्य घरों को भी खतरा मंडरा रहा है। यहां नैनीताल के मल्लीताल के चार्टन लॉज इलाके में आज सुबह भूस्खलन हुआ। जिसके बाद इसके पीछे के क्षेत्रों में बने घरों में दरारें आ गई। दरारें धीरे धीरे बढ़ती चली गई और अंत में घर के नीचे का हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया। घटना को देखते हुए आसपास के घरों को भी खाली कराया जा रहा है। वहीं प्रशासन अब इस घटना से सतर्कता बरत रहा है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मेयर गजराज ने देवखड़ी नाले में बने 13 चैक डेमों का किया निरीक्षण..

यह देखिए वीडियो…

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
3
+1
2
+1
0