उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरमठ-मंदिरराजनीति

नैनीताल: राष्ट्रपति ने नयना देवी मंदिर और कैंची धाम में की पूजा

नैनीताल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को अपने नैनीताल प्रवास के दौरान सुबह शक्तिपीठ मां नयना देवी मंदिर में पहुंचकर मां नयना देवी की पूजा-अर्चना की तथा राष्ट्र की सुख, शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिर आगमन पर मंदिर समिति के सदस्यों ने राष्ट्रपति मुर्मू का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर राष्ट्र की सुख-शांति की कामना की

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी.. जानिए अपडेट…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने नैनीताल प्रवास के दौरान आज प्रातः कैंची धाम स्थित सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल बाबा नीब करौरी धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुछ मिनट आत्म शांति और विश्व शांति के लिए कैंची आश्रम में बाबा की कुटिया में ध्यान भी किया। वीडियो में महामहिम कुटिया की तरफ बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं।

मंदिर आगमन पर मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने माननीय राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: कार सवार को ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश (हत्या का प्रयास) करने वाला हमलावर ट्रैक्टर समेत मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार..
What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad Ad Ad Ad