उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: DM के निर्देश पर चंदन हॉस्पिटल की मजिस्ट्रेटी जांच! एडीएम ने की आम जनता से यह अपील…

हल्द्वानी: जिलाधिकारी ललित मोहन रायल के निर्देश पर चंदन हॉस्पिटल में चिकित्सा में लापरवाही, आर्थिक शोषण एवं कुप्रबंधन की जांच शुरू हो गई है। एडीएम विवेक राय ने बताया कि हल्द्वानी में स्थित चंदन हॉस्पिटल में उपचार के नाम पर अवैध वसूली, चिकित्सा में लापरवाही आर्थिक शोषण एवं कुप्रबंधन की जांच के लिए तीन सदस्यों की जांच समिति का गठित की गई है।

उन्होंने बताया कि चंदन हॉस्पिटल में ली जा रही फीस और निर्धारित स्वास्थ्य मानकों की विस्तृत जांच तथा मरीजों के आर्थिक एवं मानसिक शोषण तथा चिकित्सा में लापरवाही के आरोप के साक्ष्य संकलित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जानकारी रखने वाले सम्बद्ध, असम्बद्ध या अन्य व्यक्तियों से अपेक्षा की जाती है की 7 दिवस के भीतर अपना मौखिक, लिखित, बयान, अभिकथन अथवा उक्त के संबंध में काई साक्ष्य हो तो किसी भी कार्य दिवस में जांच समिति को कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: लालकुआं पुलिस ने 300 नशीले इंजेक्शन के साथ बनभूलपुरा के युवक को पकड़ा! वीडियो..

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0