रामनगर : हत्या का खुलासा, दो भाई निकले कातिल!


रामनगर में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। 8 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का शव नहर में पड़ा हुआ है। जिसके बाद पुलिस जांच में मृतक की शिनाख्त गोविन्द सिंह फर्त्याल निवासी किशनपुर छोई के रूप में हुई।
वहीं मृतक के पुत्र सौरभ फर्त्याल की तहरीर पर तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक गोविन्द फर्त्याल के खेत से कुछ दिन पहले किसी ने पेड़ काट दिए थे। मृतक को शक था कि उसके खेत से पेड़ अभियुक्त कुन्दन सिंह के भाई संतोष उर्फ सोढ़ी तथा उसके साथियों ने काटे हैं।

इस बात से मृतक काफी नाराज था। जिसके बाद उसकी आरोपी कुन्दन सिंह विष्ट से काफी बहस हुई। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि मृतक गोविन्द फर्त्याल के खेत से कुछ दिन पहले किसी ने पेड़ काट दिए थे। जिसका शक वे गांव के लड़को पर ही कर रहा था। वे जिन लोगों पर शक कर रहा था। उनमे एक संतोष उर्फ सोडी भी था।
घटना की रात 7 अक्टूबर को जब आरोपी अपने घर पहुंचा। तो उसके मकान की छत पर मृतक गोविन्द फर्त्याल था जो अपमानजनक बातें कर अपने कटे पेड़ो के पैसे मांग रहा था। अरोपी ने उससे गाली गलौज न करने को कहा पर वह नही माना और आरोपी के सामने ही माँ को गाली गलोज करने लगा माँ को गाली देता देख उसे अच्छा नही लगा तो उसे छत से जहाँ पर वो खड़ा था नीचे को धक्का दे दिया जिससे गोविन्द सीडियों पर गिर गया तथा उसे चोट लग गई।
इसी बीच आरोपी का छोटा भाई भोपाल बिष्ट उर्फ घन्नु भी घर आ गया। उसने भी गोविन्द को गालिया देते देखा तथा माँ को गाली देने की बात सुनी तो उसे भी गुस्सा आ गया फिर दोनों भाइयों ने लात घुसो से मृतक गोविंद को पीटा तथा उसके सिर को फर्श पर पटक दिया। जिससे वो अचेत हो गया। फिर डर के दोनो भाई इसे घसीटते हुए मकान के पीछे तरफ खेत से होते हुए बरसाती नाले के नीचे नहर के उपर ले गये थे। इस दौरान घसीटने से गोविन्द का लोवर व बनियान उतर गयी थी तथा अन्डर वियर भी उतर गया था। फिर दोनों ने मृतक के मुँह पर पानी के छीटें मारे तो गोविन्द के शरीर मे कोई हलचल नही हुई। फिर शव को नहर में डाल दिया और दोनों फरार हो गए।
पुलिस ने दोनों आरोपी कुन्दन बिष्ट उर्फ मन्नु और भोपाल सिंह विष्ट उर्फ घन्नू निवासी किशनपुर छोई थाना रामनगर को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त गणों की निशानदेही से मृतक के कपड़े, मोबाइल, टार्च व लोहे का पाइप भी बरामद किया गया हैं।