उत्तराखंड हाइकोर्ट में ये जज सुनेंगे आपका केस!

नैनीताल- हाईकोर्ट में अब नया रोस्टर जारी किया गया है। मुख्य न्यायधीश के निर्देश पर यह रोस्टर जारी किया है। जिसके बाद अब हाइकोर्ट में ये जज सुनेंगे आपका केस सुनेंगे। हाईकोर्ट में नए न्यायाधीश की नियुक्ति के बाद मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर वादों की सुनवाई को लेकर जारी पूर्व रोस्टर में बदलाव किया गया है।
नए रोस्टर के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश व न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ अब जनहित याचिकाओं, आजीवन कारावास, एकलपीठ द्वारा खारिज किए गए सेवा संबंधी मामलों और खंडपीठ में सुने जाने वाले अन्य केस की सुनवाई करेगी।
वहीं वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ तलाक, जेल से आई अपीलों और सेवा से जुड़े क्लास-2 श्रेणी के अधिकारियों के मामलों की सुनवाई करेगी। न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी की एकलपीठ सेवा से संबंधित एकलपीठ के दायरे वाले मामलों की सुनवाई करेगी।
न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा अग्रिम जमानत और वाहन दुर्घटनाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगे। न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ में जमानत सहित अन्य आपराधिक मामलों की सुनवाई होगी।
न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित गिरफ्तारी पर रोक और धोखाधड़ी से जुड़े मामले तो न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा की एकलपीठ जमानत याचिकाएं निरस्त करने से जुड़े मामलों की सुनवाई करेगी।
वहीं न्यायमूर्ति आलोक महरा की एकलपीठ 2024 से पहले की जमानत याचिकाएं और धोखाधड़ी के मामलों की सुनवाई करेगी। न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की एकलपीठ मोटर वाहन दुर्घटनाओं और जमीन से जुड़े विवादों की सुनवाई करेगी।
