उत्तराखण्डपर्यटन-मौसमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: IMD ने जारी किया इन पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट!

देहरादून– मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं राज्य के पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं एक से दो दौर की भारी वर्षा हो सकती है। इन जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी आदि जनपदों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: कार सवार को ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश (हत्या का प्रयास) करने वाला हमलावर ट्रैक्टर समेत मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार..

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन तक मौसम इसी प्रकार रहने की संभावना है। रविवार को राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 35.0 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो अधिक 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं कुमाऊं के पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 36.2 और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी.. जानिए अपडेट…
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad Ad Ad Ad