उत्तराखंड : खूबसूरत बर्फबारी के बीच रुद्रनाथ के कपाट बंद.. देखें वीडियो…


चमोली- देवभूमि उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में ठंड का आगाज हो चुका है। राज्य में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो चुकी हैं। वहीं इस बीच पंच केदार श्रृंखला में से एक भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 अक्टूबर बुधवार को शीतकाल के लिए बंद हो गए। रुद्रनाथ मंदिर चमोली जिले में स्थित है, और यहां पिछले दो दिनों में लगातार बर्फबारी हुई है।
वहीं दूसरी तरफ यमुनोत्री धाम में बर्फबारी में रिकॉर्ड की गई हैं। वहीं विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ में भी बर्फबारी हुई है। यहां केदारनाथ धाम, यमुनोत्री धाम और बदरीनाथ धाम में पंहुचे श्रद्धालु इस बर्फबारी के आनंद ले रहे हैं।
प्रशासन ने बाकायदा यहां आने वाले श्रद्धालुओं को एडवाइजरी भी जारी की है। अगर आप भी भगवान रुद्रनाथ मंदिर, यमुनोत्री, बदरीनाथ, केदारनाथ या गंगोत्री धाम आ रहे है। तो मौसम की जानकारी जुटा कर ही यात्रा का प्लान बनाए। क्योंकि उत्तराखंड के इन इलाकों में बर्फ गिरते ही कड़ाके की ठंड होने लगी है।
यह देखिए वीडियो…