उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीति

उत्तराखंड: महेंद्र भट्ट का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनना तय! CM धामी समेत ये नेता रहे मौजूद..

देहरादून- बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद सदस्य पद के लिए चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद आज सोमवार को नामांकन दाखिल किया गया।

जिसके बाद महेंद्र भट्ट का दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। क्योंकि केवल महेंद्र भट्ट का ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ है। 

वहीं भट्ट के नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान सीएम धामी, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  एक जुलाई से रेल टिकट महंगा! एटीएम शुल्क में भी बदलाव..

रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में चुनाव अधिकारी खजान दास ने राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण के निर्देशानुसार चुनाव अधिसूचना जारी की। जिसके बाद आज सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के चुनाव में कुल 125 मतदाता मतदान के लिए अधिकृत हैं। आज 12 बजे तक नामांकन किया जाएगा। उसी दिन 12 से 2 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी।

इसके बाद तीन से चार बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। अब कल एक जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: आपदा में फंसे लोगों को प्रशासन ने निकाला! मॉकड्रिल…
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
Ad