उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड : शादी में नाचने को लेकर हुई मारपीट, बिना दुल्हन के लौटी बारात!

Ad

रुद्रपुर- दुल्हन लेने पहुंचे दूल्हे को बिना दुल्हन बेरंग लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि बारात में डीजे पर नाचने और शादी की रस्म को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आपस में ही भिड़ गए। जिसमें चार लोगों के सिर फट गए और दूल्हा सहित 14 लोग चोटिल हो गए। घटना से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। मामला पुलिस चौकी तक जा पहुंचा। दोनों पक्षों में समझौते के बाद वर पक्ष बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गया।

जानकारी के अनुसार रविंद्रनगर निवासी एक महिला की बेटी का शुक्रवार रात विवाह होना था। किच्छा की पंत कॉलोनी निवासी दूल्हा 70 बरातियों के साथ रात करीब 10 बजे रवींद्रनगर पहुंचा। वधु पक्ष ने बरातियों का स्वागत किया। रात में समय अधिक होने से डीजे बंद करने पर वर पक्ष के लोग नाराज हो गए और हंगामा शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: कहासुनी के बाद पत्नी ने पति पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग!

डीजे का मामला जैसे तैसे शांत हो गया। लेकिन विवाह से पहले आयोजित रस्म में वर और वधु पक्ष के बीच फिर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई और मारपीट हो गई। जिससे विवाह में अफरा-तफरी मच गई।

वधु पक्ष का आरोप है कि बरातियों ने मंडप तोड़ दिया। खानपान के सारे बर्तन फेंक दिए और टेंट भी तहस नहस कर डाला। मारपीट में वधु पक्ष के आशीष, कपिल, मिलन समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। वर पक्ष से दूल्हा शनी सागर, उसके भाई पवन, राकेश, मुकेश, रिक्की, बहन कविता, सुनीता, चचेरे भाई राजन, राजा, सुमित, प्रदीप और मौसेरा भाई दीपक को चोटें लगीं थीं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: कैफे में आपतिजनक स्थिति में मिले युवक-किशोरियां! केस दर्ज..

सूचना पर आवास विकास चौकी प्रभारी अरविंद बहुगुणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घायलों का अस्पताल में इलाज कराया गया। इधर, शनिवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। लेकिन दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद वर पक्ष बिना दुल्हन के बैरंग लौट गया।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0