उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: दो नाबालिग बहनों का होटल में रेप!

देवभूमि उत्तराखंड में लगातार महिलाओं के साथ अपराध बढ़ रहे हैं। राजधानी देहरादून से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चमोली की रहने वाली दो नाबालिग बहनों का होटल में ले जाकर बलात्कार किया गया। पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मोटर मैकेनिक का काम करते हैं। आरोपियों के खिलाफ राजपुर थाना पुलिस ने पॉस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि चमोली जिला निवासी दो सगी बहनें देहरादून में रहती हैं। उनके माता-पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। इनमें छोटी बहन की उम्र करीब 14 वर्ष और बड़ी बहन की उम्र 16 वर्ष है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: "जिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस को मिली मजबूती, दिग्गजों की मौजूदगी में दर्जनों लोग कांग्रेस में शामिल"..

आरोप है कि 14 वर्षीय किशोरी से कुछ दिन पहले 21 वर्षीय अहतसाम निवासी आजादनगर कॉलोनी, निकट सहस्रधारा क्रॉसिंग ने बातचीत शुरू की। इसके बाद आरोपी ने 14 वर्षीय किशोरी की बड़ी बहन से अपने परिचित 26 वर्षीय साहिल हाल निवासी चूना भट्ठा, मूल निवासी कांधला, जिला सहारनपुर का परिचय कराया।

आरोप है कि उसने 16 वर्षीय किशोरी को भी प्रेमजाल में फंसा लिया। दोनों आरोपी मिले और दोनों पीड़िताओं को  सहस्रधारा घुमाने ले गए। आरोप है कि सहस्रधारा में एक होटल में कमरा लिया और रात को वहां ठहरे। इस दौरान दोनों आरोपियों ने दोनों बहनों से दुष्कर्म किया। दोनों बहनें घर नहीं पहुंची तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

जिस पर राजपुर थाना पुलिस ने सहस्रधारा स्थित एक होटल से दोनों बहनों को बरामद किया। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि दोनों बहनों के साथ मिले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके बयान के आधार पर दोनों पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों नाबालिग बहनों का मेडिकल कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: किताबों के खेल में उलझा कर किसका हित साध रही है सरकार?: दीपक बल्यूटिया..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad Ad Ad Ad