उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरवीडियो

नैनीताल: हरियाणा के युवकों को कार से स्टंटबाजी करना पड़ा भारी! पुलिस ने सिखाया सबक.. देखिए वीडियो..

नैनीताल- एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग एवं स्टंट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिसके तहत सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो युवक जान जोखिम में डाल कर नैनीताल माल रोड में चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर फोटोग्राफी करते दिखाई दे रहा था। यह वीडियो आम जनता में गलत संदेश फैलाने वाला एवं कानून की अवहेलना करता हुआ प्रतीत हुआ।

जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए यातायात प्रभारी नैनीताल वेद प्रकाश ने तत्परता दिखाते हुए युवकों पकड़कर कानून का सबक सिखाया। युवकों की पहचान 1-चालक अक्षय मल्होत्रा निवासी गुरुनानकपुरा यमुनानगर हरियाणा 2- हरदीप ठाकुर निवासी फर्कपुर यमुनानगर हरियाणा 3- दीपक शर्मा निवासी मायापुरी कालोनी हरियाणा के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: कार सवार को ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश (हत्या का प्रयास) करने वाला हमलावर ट्रैक्टर समेत मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार..

यह देखिए वायरल वीडियो..

वहीं पुलिस ने चालक का चालान कर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण तथा अन्य के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई।

साथ ही पुलिस द्वारा युवकों की काउंसलिंग करते हुए उसे भविष्य में ऐसे कृत्य न करने की सख्त चेतावनी दी गई। युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और दोबारा ऐसा न करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: कार सवार को ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश (हत्या का प्रयास) करने वाला हमलावर ट्रैक्टर समेत मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार..

नैनीताल पुलिस की अपील
स्टंट करना अपराध है
यह न सिर्फ आपकी जान के लिए खतरा है, बल्कि दूसरों की सुरक्षा भी खतरे में डालता है।
“सड़क को स्टंट का मैदान न बनाएं। नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें। “आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad Ad Ad Ad