उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबर

उत्तराखंड: माणा बर्फीले तूफान से 8 मजदूरों की मौत! 46 मजदूरों का सकुशल रेस्क्यू..

Ad

चमोली जिले माणा में बर्फीले तूफान की घटना के तीन दिन बाद रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है। रेसक्यू ऑपरेशन के बाद कुल 46 मजदूरों का सकुशल रेस्क्यू हुआ। जबकि आठ मजदूरों की मौत हो गई है। 54 मजदूरों में से मृतकों में उत्तर प्रदेश के 5, हिमाचल के 1 और उत्तराखंड के 2 मजदूर शामिल हैं। सेना और जिला प्रशासन की ओर से इसकी लिस्ट जारी की गई है।

मृतकों के नाम की लिस्ट जारी..

मोहिंदर पाल (42 वर्षीय) पुत्र देशराज निवासी कांगड़ा हिमाचल प्रदेश

आलोक यादव निवासी कानपुर, उत्तर प्रदेश

मंजीत यादव पुत्र शंभू निवासी सरवन, उत्तर प्रदेश

जितेंद्र सिंह (26 वर्षीय) पुत्र कुलवंत सिंह, बिलासपुर, उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: कैंची धाम से शुरू होगी हेली सेवा! निरीक्षण को पहुंची प्रशासन की टीम..

हरमेश चंद (31 वर्षीय) पुत्र ज्ञान चंद निवासी ऊना हिमाचल प्रदेश

अनिल (21 वर्षीय) पुत्र इश्वरी दत्त निवासी रुद्रपुर उधम सिंह नगर उत्तराखंड

अशोक (28 वर्षीय) पुत्र रामपाल निवासी फतेहपुर उत्तर प्रदेश

अरविंद, देहरादून, उत्तराखंड

हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र में रेस्क्यू के लिए जुटे रहे हिमवीर..

रविवार को माणा कैंप में एक मजदूर की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। यह तलाश शाम 5 बजे तक पूरी हो गई। रेस्क्यू में सेना की जीपीआर रडार, ग्राउंड पेनीट्रेशन रडार की मदद भी ली गई। कंटेनरों की तलाश के लिए आर्मी के स्निफर डॉग्स की भी सहायता ली गई। ITBP के जवान हिमस्खलन प्रभावित इलाके में रेस्क्यू अभियान में जुटे रहे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: 17 प्राइवेट स्कूलों को भेजा नोटिस! सही जवाब नहीं देने पर होगी मान्यता रद्द..

जानकारी के मुताबिक 6 हेलीकॉप्टरों को रेस्क्यू में लगाया गया। जिसमें भारतीय सेना विमानन के 3 चीता हेलीकॉप्टर, भारतीय वायु सेना के 2 चीता हेली और भारतीय सेना की ओर से किराए पर लिया गया। एक नागरिक हेलीकॉप्टर को भी इसमें शामिल किया गया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1