हल्द्वानी: इंदिरा नगर के निवासियों ने की महापौर से मुलाकात.. रखी यह बात…

हल्द्वानी: सोमवार को इंदिरा नगर पुनर्वास कल्याण समिति के तत्वाधान में एक शिष्टमंडल इंदिरा नगर हल्द्वानी के निवासियों के साथ नगर के महापौर गजराज सिंह बिष्ट एवं जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट से मिलने नगर निगम सभागार में एकत्रित हुए पुनर्वास कल्याण समिति के अध्यक्ष आनंद केसरवानी जीने एक ज्ञापन महापौर को सौंपा तथा ज्ञापन में मांग की गई की रेलवे द्वारा जो जमीन अतिक्रमण में आ रही है और उसे जमीन में करीब ढाई सौ हिंदू परिवार रहते हैं वह सभी बहुत गरीब तथा ओबीसी वर्ग के लोग रहते हैं।
उन्होंने ज्ञापन में कहा कि हम लोगों को एक ही जगह पर सबको बसाया जाए तथा हम लोगों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाए जिससे कि हम अपने परिवार का लालन-पालन कर सके तथा हमें उचित स्थान पर पुनर्वास किया जाए।
इस अवसर पर महापौर द्वारा हर तरह की सहायता देने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री दिनेश आर्य, हरिमोहन अरोरा, जिलाध्यक्ष ओबीसी नन्हें कश्यप, एससी जिलाध्यक्ष रवीन्द्र बाली, विनोद जयसवाल, शक्ति केंद्र संयोजक अरविंद केसरवानी शक्ति केंद्र संयोजक प्रधान जी भूत अध्यक्ष सीमा राठौर विमला साहू तथा इंदिरा नगर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।






