हल्द्वानी: अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त! 4 दिन में कार्रवाई के आदेश..

हल्द्वानी- एडीएम विवेक राय ने शनिवार को शहर में अतिक्रमण और अवैध निर्माणों के खिलाफ सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अवैध तरीके से निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
हल्द्वानी में अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है। प्रशासन ने सभी लोगों से अवैध निर्माण हटाने के निर्देश जारी किए हैं। ADM ने निरीक्षण के बाद अवैध निर्माण पर सख्ती दिखते हुए 4 दिन में कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दो व्यक्तियों द्वारा अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है। एडीएम विवेक ने इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि चार दिन के भीतर अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
