उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

नई दिल्ली: लाल किले के पास बड़ा धमाका, लोगों के उड़े परखच्चे, अब तक आठ की मौत

नई दिल्ली- इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। देश की राजधानी दिल्ली में धमाके की खबर सामने आई है। ये धमाका लाल किले के पास कार में हुआ है। इस धमाके से अब तक 8 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे है। धमाके से पास में खड़ी गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

फिलहाल कार में हुए इस धमाके की जांच की जा रही है। इसे शुरुआती जांच में आतंकी हमला ही बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि गाड़ी के साथ -साथ लोगों के भी परखच्चे उड़ गए। दूर-दूर तक धुआं भी फैल गया है।

सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच में ये कोई आम बलास्ट नहीं लग रहा। हालांकि अभी कुछ भी कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी। पुलिस और एक्सपर्ट हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है।

इधर, उत्तराखंड में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad