उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरवीडियो

भीमताल: पकड़ा गया बाघ! अब होगी.. देखिए वीडियो…

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक के सिलौटी नौकुचियाताल में पिछले कुछ समय से एक वन्यजीव का खौफ फैला हुआ था। यहां कुछ दिन पहले जंगल में चारा लेने गई 55 वर्षीय महिला की वन्यजीव के हमले से मौत हो गई थी। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए वन विभाग ने पिंजरे और गश्त बढ़ा दी थी।

जिसके बाद यहां तैनात वन विभाग की टीम को बुधवार रात बाघ दिखने की सूचना मिली। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे पिंजरे में कैद कर लिया। अब टीम ने बाघ को ट्रेंकुलाइजर कर रानीबाग रैस्क्यू सेंटर भेजा दिया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: प्रशासन सख्त! वर्कशॉप लाइन और ठंडी सड़क पर चलाया अभियान..

यह देखिए वीडियो…1

जानकारी के अनुसार भीमताल में वन विभाग ने एक वयस्क बाघ को ट्रंक्यूलाइज कर पिंजरे में कैद किया है। बीते दिनों अज्ञात वन्यजीव के हमले में महिला की मौत के बाद वन विभाग की टीम क्षेत्र में सक्रिय हो गई। इससे पहले इसी क्षेत्र से एक गुलदार को भी रैस्क्यू किया गया था। अब दोनों वन्यजीवों के सैम्पल महिला के सैम्पल से मिलाए जा रहे हैं।

यह देखिए वीडियो…2

वन विभाग के मुताबिक क्षेत्र के जंगल में 20 कैमरा ट्रैप लगाए और लगभग 30 कर्मचारी बाघ को काबू करने के लिए लगे हुए थे। वन विभाग को स्थानीय लोगों की मदद से यह सफलता मिल सकी है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: कैंची धाम से शुरू होगी हेली सेवा! निरीक्षण को पहुंची प्रशासन की टीम..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0