अग्निवीर योजना पर कांग्रेस ने जाना युवाओं का दर्द!

हल्द्वानी- उत्तराखंड यूथ कांग्रेस ने हल्द्वानी में जय जवान न्याय कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के राजनीतिक सलाहकार गुरदीप सप्पल और उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने शिरकत की।
कार्यक्रम में युवाओं के मन की बात को सुना गया। युवाओं ने सवाद कार्यक्रम में अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुऐ अग्निवीर योजना के नकुसान बताएं।

युवाओं को संबोधित करते हुए गुरदीप सप्पल ने कहा अग्नि वीर योजना से देश के युवा आपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। युवाओं के मन की बात को सुनकर कांग्रेस पार्टी घोषणा पत्र तैयार करेगी। घोषणा पत्र में अग्निवीर योजना जुड़े मुद्दे को रखा जाएगा।
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने कहा उत्तराखण्ड का युवा भारतीय सेना के माध्यम से देश की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाता था। लेकिन जिस तरीके से सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है निश्चित तौर पर बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार की मंशा देश की सेना को कमजोर करने की है। कार्यक्रम में कम्युनिकेशन वाररूम के हेड वैभव वालिया समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
इस दौरान कार्यक्रम में कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, राष्ट्रीय सचिव नईम प्रधान रिशु मेहर, युवा काग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू, मीमांसा आर्या, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, पूर्व राज्य मंत्री हरीश पनेरू, जया, प्रीती आर्या कर्नाटक अल्का आर्या, रंजीत राणा, मधु सगुड़ी, सचिन राठौर, निशान्त शाही, आफताब आलम, मोहित चौहान, सुमिन्दर यादव, हिमान्शु कबड़वाल, संजय जोशी समेत करीब 600 लोग शामिल रहे।
