उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबर

भूकंप से हिली देवभूमि! मौत के डर से घर छोड़ बाहर निकले लोग..

थाईलैंड में आए भूकंप की दहशत के बीच देवभूमि उत्तराखंड में भी भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए हैं। शुक्रवार शाम तकरीबन 7:55 पर अचानक देवभूमि की धरती भूकंप से कांप उठी। दहशत में आए लोग अपना घर छोड़कर बाहर आ गए।

गनीमत यह रही की कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र नेपाल में था। इसलिए इसके झटके नेपाल से सटे हुए उत्तराखंड में महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र जहां नेपाल में रहा वहीं इसके झटके नेपाल से सटे हुए पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में भी महसूस किए गए।

यह भी पढ़ें -  अपहरण या पॉलिटिकल प्लान? मुस्कुराते हुए मिले पांचों ‘गुमशुदा’ सदस्य

झटके महसूस होने पर लोग खौफ से घरों से बाहर भाग निकले। नेशन सेंटर फॉर सीमालॉजी ने इसकी जानकारी दी है। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है।

यहां उत्तराखंड में भी कई जगहों में भूकंप के महसूस किए गए है। नेपाल बॉर्डर से सटे चंपावत, पिथौरागढ़ में झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5 मापी गई है। ये भूकंप करीब 20 किलोमीटर की गहराई में था। फिलहाल किसी तरह के जान माल के नुकसान की जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें -  अपहरण या पॉलिटिकल प्लान? मुस्कुराते हुए मिले पांचों ‘गुमशुदा’ सदस्य

देवभूमि उत्तराखंड के साथ ही इसका असर बिहार, उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किया गया हैं। हालांकि ये झटके काफी हल्के थे, जिससे ज्यादा संख्या में लोगों को ये महसूस नहीं हुआ।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
Ad