उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: पार्षद रोहित ने बोर्ड बैठक में उठाई पर्यावरण मित्रों की मांगे! मेयर ने कहा..

Ad

हल्द्वानी- नगर निगम हल्द्वानी सभागार में पहली बोर्ड बैठक की गई। बोर्ड बैठक में करीब 29 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगी है। वहीं 60 वार्डों से पार्षद चुने गए पार्षदों ने भी अपने वार्ड से जुड़े मुद्दों को लेकर मेयर गजराज बिष्ट को प्रस्ताव पत्र सौंपे। जिसमें मेयर गजराज बिष्ट ने अधिकारियों से प्रस्तावों पर काम करने के निर्देश दिए है।

वहीं वार्ड नंबर 27 से दूसरी बार पार्षद चुने गए पार्षद रोहित कुमार ने कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर प्रस्ताव पत्र मेयर को दिया। पर्यावरण मित्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्षद रोहित ने पांच सूत्रीय मांग पत्र मेयर गजराज बिष्ट को दिया।

पार्षद रोहित कुमार ने कहा कि नगर निगम हल्द्वानी- काठगोदाम के सफाई कर्मी अनेकों समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिनमें से कुछ समस्यायें आपके सम्मुख हैं।

  1. वर्षों से कार्यरत संविदा सफाई कर्मी / चालकों को नियमित किया जाये, नगर निगम प्रशासन द्वारा शासन स्तर पर मजबूती से पैरवी की जाये ताकि इनको नियमितीकरण का लाभ मिल सके।
  2. लम्बे समय से लम्बित मृतक आश्रितों की नियुक्तियों को नियुक्त प्रदान की जाये।
  3. समस्त अस्थाई कर्मचारियों को रू0 500 प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय तो दिया जा रह है, लेकिन उसके एक वर्ष के एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। उक्त एरियर का पूर्ण भुगतान किया जाये।
  4. ठेका प्रथा समाप्त कर कर्मियों को संविदा आदि में नियुक्त करने का कार्य करेंगे, ऐसी आपसे आशा है।
  5. समस्त अस्थाई कर्मचारी, संविदा समिति, आउट सोर्स, नाला गेंग आदि को साप्ताहिक छुट्टी प्रदान की जाये।
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: 15 साल की नाबालिग से दुष्कर्म! आरोपी दो बच्चों का बाप..

पार्षद रोहित ने नए वार्डो में पर्यावरण मित्रों की भर्ती और सफाई कर्मचारियों की पूर्व से चल रही मांगों को बोर्ड बैठक में प्रमुखता से उठाया। जिस पर मेयर गजराज बिष्ट ने कहा कि इन मांगों को शासन को भेजा जाएगा। कर्मचारियों के हित की मांगों पर विचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: 10वीं की छात्रा से गैंगरेप!
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0