हल्द्वानी: बेतालघाट हादसे में घायल लोगों का पूर्व विधायक संजीव आर्य ने जाना हाल


हल्द्वानी- बीते रविवार देर रात बेतालघाट महोत्सव से लौट रहे स्थानीय लोगों का पिकअप वाहन हरचनोली के पास खाई में गिरने से दुर्घनाग्रस्त हो गया था। जिसमें हादसे में घायल लोगों का मंगलवार को पूर्व विधायक संजीव आर्य ने पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल एवं जिला उपाध्यक्ष एस.सी. प्रकोष्ठ नवीन चन्द्र आर्य के साथ हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर हाल जाना। यहां उन्होंने घटना से प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी सम्बंधित डॉक्टरों से मौक़े पर वार्ता कर प्राप्त की। पूर्व विधायक ने अस्पताल प्रशासन से बेहतर इलाज एवं उचित देखभाल के लिए डॉक्टरों से बात की।
वहीं पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य द्वारा प्रभावित परिवारों को हर संभव शासन- प्रशासन स्तर पर सहायता करने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही सरकार से भी बेहतर इलाज और मुआवजे के लिए वार्ता की गई है।
पूर्व विधायक संजीव आर्य ने हादसे में घायल इन लोगों से की बात.. कुंदन सिंह, पना देवी, हेमा देवी, कु. बबिता, वीरेन्द्र सिंह, दीपा देवी, सूरज कठायत, सुमित कठायत, दीपांशु, कु. प्रभा कठायत, कुं. मंजु कठायत, कुँ. कुमकुम, सौरभ कठायत, नरेंद्र सिंह एवं कुंदन सिंह का हाल जाना।