उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: कलयुगी पिता ने आठ साल की बेटी से किया दुष्कर्म! गिरफ्तार..

देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र से पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित करने की शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां सौतेले पिता पर अपनी आठ साल की बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार देर शाम की है। आरोप है कि पिता आठ साल की सौतेली बेटी को खाने का सामना दिलाने के बहाने दुकान ले गया। इस दौरान उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर पहुंचकर मां को आपबीती सुनाई। मां ने पुलिस चौकी बैलपड़ाव पहुंच कर मामले में तहरीर दी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: रंगों के पर्व होली पर महापौर गजराज ने दिया अहम संदेश..

इधर, प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पाक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा कर लिया गया है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1