हल्द्वानी : कुमाऊंनी डांडिया नाइट, पहाड़ी गीतों पर जम के झूमी महिलाएं! देखिए वीडियो…


हल्द्वानी- उत्तराखंड के हल्द्वानी में पहली बार कुमाऊंनी डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 180 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। यहां राधा कृष्ण महिला विकास समिति की ओर से बुधवार को लालडांठ रोड स्थित एक निजी बैंकट हॉल में कुमाऊंनी डांडिया नाइट और झोड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की आरती और गणपति स्तुति से हुआ। मुख्य अतिथि विधायक सुमित हृदयेश, मेयर जोगेंद्र रौतला, पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी, और पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुमित्रा प्रसाद ने शिरकत की।
डांडिया नाइट कार्यक्रम में क्रीम पॉडरा, थलकी बाजरा, ढाई हाथे धमेली… आदि कुमाऊंनी गीतों पर महिलाओं ने नृत्य किया।
वहीं कार्यक्रम में प्रतिभागी महिलाओं को डांडिया क्वीन, बेस्ट डांसर, डांसिंग दिवा, कार्यक्रम में कुमाऊं की संस्कृति को जीवंत बेस्ट ड्रेस, बेस्ट हेयरस्टाइल, बेस्ट ज्वेलरी, रखने के लिए महिलाओं की ओर से झोड़ा मिस ब्यूटीफुल, मिसेज ब्यूटीफुल जैसे खिताब दिए गए। यहां समिति की अध्यक्ष राधा चौधरी, दीपक बल्यूटिया, ज्योति मेहता, कुसुम चौधरी, नीलू नेगी, सुनीता चिलवाल, मधु रावत, मणिका चौधरी, मधु बिष्ट आदि मौजूद रहीं।
यह देखिए वीडियो…