उत्तराखण्डबड़ी-खबरवीडियोहल्द्वानी

हल्द्वानी: गौला पुल पर मंडराया खतरा! रोका गया ट्रैफिक.. देखिए वीडियो…

Ad

हल्द्वानी- नैनीताल जिले में पिछले 24 घंटे से बारिश का दौर जारी है। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर बह रहे हैं। वहीं गौला नदी भी अपने खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पिछले 24 घंटो में काठगोदाम गौला बैराज से गौला नदी में करीब 70 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

जिसके कारण गौला बैराज के पास बने काठगोदाम – गौलापार ब्रिज को ट्रैफिक के लिए बंद किया गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने सुरक्षा के दृष्टिगत गौला बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद काठगोदाम ब्रिज को गाडियों की आवाजाही के लिए बंद किया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: कैफे में आपतिजनक स्थिति में मिले युवक-किशोरियां! केस दर्ज..

यह देखिए वीडियो.. उफान पर गौला नदी..

जानकारी देते हुए सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर काठगोदाम ब्रिज को ट्रैफिक के लिए बंद किया है। बारिश के बाद स्थिति सामान्य होने पर फिर ब्रिज को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  गांव स्तर तक योग अभियान चलाया जाए: सीएम धामी
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0