उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी सरस मेला: लोहाघाट की भारी कढ़ाई को टक्कर दे रही है केरल की काली कढ़ाई!

Ad

हल्द्वानी के एमबी ग्राउंड में सरस आजीविका मेला चल रहा है। एक मार्च से 10 मार्च तक चलने वाले इस मेले में लोग भारी संख्या में पहुंच रहे है। यहां विभिन्न राज्यों के महिलाओं द्वारा बनाए गए स्वयं सहायता समूह के प्रोडक्ट मिल रहे हैं। लोग इन प्रोडक्ट को काफी पसंद कर खरीदारी कर रहे हैं। खास बात ये है कि इसी सरस मेले में चंपावत जिले के लोहाघाट की प्रसिद्ध लोहे की कढ़ाई को केरल की कढ़ाई टक्कर दे रही है।

लोहाघाट के पूर्णागिरी स्वयं सहायता समूह की लोहे की कढ़ाई लोगों द्वारा खूब पसंद की जा रही है। लोग बड़ी संख्या में इसे खरीदकर अपने घर ले जा रहे है। समूह से नारायणी देवी ने बताया कि लोहाघाट की लोहे की कढ़ाई की डिमांड बहुत है। देश-विदेश तक यहां की कढ़ाई भेजी जाती है। उन्होंने बताया कि यह कढ़ाई मशीन और लोहे की चादर से नहीं बल्कि लोहे को चीड़ की छाल में पकाकर फिर हाथों से हथौड़े से पीट-पीट कर बनाया जाता है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारी! कमल, अनुष्का और जतिन ने किया टॉप..

इस कड़ाई में बने खाना खाने से शरीर स्वास्थ्य रहता है। इससे आयरन की कमी नहीं होती। नारायणी देवी ने बताया कि कढ़ाई के साथ फ्राइपेन, करछी, तवा, चाकू समेत कई आइटम्स बना कर बेचे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही अब लोहे से बने प्रेशर कुकर भी बनाने की तैयारी की जा रही है।

केरल और लोहाघाट की कढ़ाई

केरल से लक्ष्मी प्रिया और उन्नी एमआर भी सरस आजीविका मेले में पहुंचे हैं। उन्होंने अपने स्टॉल पर लोहे से बने किचन क्रॉकरी की प्रदर्शनी लगाई है। यहां केरल के मशहूर लोहे की कढ़ाई और बर्तन उपलब्ध हैं। साथ चाकू, छुरी और फरसा भी मिल रहा है। लक्ष्मी प्रिया ने बताया कि उनके द्वारा बनाए गए लोहे के बर्तन वजन में हल्के होते हैं, जिससे किचन में काम करने में परेशानी नहीं होती। साथ इसमें बने खाने से भरपूर आयरन मिलता है। उन्होंने कहा कि लोगों को लोहे से बने केरल के बर्तन काफी पसंद आ रहे हैं। लोग काफी संख्या में खरीदारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां सरस आजीविका मेले में आकर उन्हें काफी खुशी मिल रही है और अच्छी आजीविका भी मिल रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार! पांच लोगों की थमी सांसे..

बता दें कि सरस आजीविका मेले में कुल 250 स्टॉल लगाए गए हैं। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के 74 और उत्तराखंड राज्य के 117 समूहों के स्टॉल के अतिरिक्त अन्य व्यावसायिक स्टॉल लगाए गए हैं। साथ ही देश भर के स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
1
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0