उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी : झूठे निकले लड़की के आरोप, नहीं हुआ था दुष्कर्म!

हल्द्वानी- कुछ दिन पहले हल्द्वानी के बाल संप्रेक्षण गृह में आई एक नाबालिग लड़की ने कुछ गंभीर आरोप लगाए थे। जिसमें आरोप था कि नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण किया जाता है, और यौन शोषण कराने में हाथ है बाल संप्रेक्षण गृह में तैनात दो महिला कर्मचारियों का। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।

वहीं इस मामले में पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई थी। और पुलिस मामले की जांच कर रही थी। नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं के ऊपर एफआईआर दर्ज किया था। जिसकी जांच की जा रही थी। ऐसे में गुरुवार को इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अपनी जांच पूरी कर ली है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: मनसा देवी मंदिर में भगदड़! छह लोगों की मौत.. सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान..

मामले में जो भी आरोप लगाए गए थे, वह सही नहीं पाए गए हैं। कोई भी तथ्य पुलिस की जांच में सामने नहीं आया हैं। ऐसे में पुलिस ने इस मामले में अपनी फाइनल रिपोर्ट लगा दी है। बता दें कि 16 दिसंबर 2023 को मामला सामने आया था। जिसमें बाल संप्रेक्षण गृह की 2 महिला कर्मचारियों पर नाबालिक को बाहर ले जाने और दुराचार करवाने का आरोप लगा था। अब पूरे मामले में पुलिस ने FR यानी अंतिम रिपोर्ट लगा दी है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: अर्टिगा कार से दो किलो चरस बरामद! तीन तस्कर गिरफ्तार..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad