उत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीतिहल्द्वानी

हल्द्वानी : भट्ट की बेटी की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री

हल्द्वानी- केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होकर उसे आशीर्वाद दिया। वहीं वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर पुलिस और प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह से प्रयास कर रही है। केंद्र व राज्य की एजेंसियां लगातार मजदूरों को निकालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि खुद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। जल्द ही सभी मजदूर भाइयों को रेस्क्यू कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: अर्टिगा कार से दो किलो चरस बरामद! तीन तस्कर गिरफ्तार..

वहीं पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सभी पांच राज्यों में सरकार बनाने जा रही है। इसी लक्ष्य को निर्धारित कर भाजपा काम कर रही है। हम सभी पांचो राज्यों में मजबूत सरकार बनाएंगे। हमें किसी पार्टी की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी और पूर्ण बहुमत से हमारी सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: डीएम के निर्देश! शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में वृद्धजनों से लगातार पूछी जाएगी उनकी कुशलक्षेम.. हेल्प लाइन नंबर..
What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad