उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइम

अनियंत्रित होकर 60 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक

अल्मोड़ा: जनपद अल्मोड़ा के थाना सल्ट क्षेत्र में चिमटा खाल बेंड के पास गुरुवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक और परिचालक गंभीर घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, ट्रक संख्या UP 71T 3441 चांदपुर से चुना लेकर मार्चुला स्थित सड़क प्लांट की ओर जा रहा था। चढ़ाई और तीखे मोड़ पर अचानक ब्रेक सही से न लग पाने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधे खाई में जा गिरा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया। दुर्घटना में चालक दानिश (36) पुत्र मंजूर निवासी नेहटोर बिजनौर और परिचालक अकरम पुत्र रफीक निवासी नेहटोर बिजनौर घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल निजी वाहन की मदद से रामनगर अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad