हल्द्वानी: गांधीनगर में पथराव! पुलिस ने चार नामजद समेत 30 पर किया मुकदमा दर्ज.. तीन गिरफ्तार…

हल्द्वानी- रविवार देर रात बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में अशांति फैलने वालों के विरुद्ध पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। यहां गांधीनगर क्षेत्र में विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर पथराव और उपद्रव हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने किसी तरह से घटना पर नियंत्रण पाया।
मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, सीओ सिटी नितिन लोहनी, कोतवाल राजेश कुमार यादव, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज कुमार समेत पैरामिलिट्री फोर्स पहुंची। और स्थिति पर काबू पाया गया।
अब मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत कुल 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है। बनभूलपुरा थाने में दरोगा मनोज कुमार ने मामले में उपद्रवियों के खिलाफ तहरीर दी है।
बता दें कि बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के बिलाली मस्जिद के पीछे रहने वाला मो. शावेज दूसरे पक्ष के साथ गाली गलौच कर रहा था। जिस कारण दूसरे पक्ष के गांधीनगर निवासी 10-15 अज्ञात लोगों ने मो.शावेज को पीट दिया। इसके बाद दूसरे पक्ष के अन्य 10-15 लोगों मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया।
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी मो.शावेज, सिद्धार्थ, अमन व सलीम उर्फ भइया समेत 30 अज्ञात पर केस दर्ज कर किया गया है। तीन को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि गांधीनगर क्षेत्र में हुए पथराव में जो लोग भी शामिल है उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आस-पास के लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है। फरार चल रहे आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
