उत्तराखण्डबड़ी-खबरवीडियो

नैनीताल : आदमखोर ने बोला एक और हमला, 18 साल लड़की की मौत!

भीमताल ब्लॉक के करीब पांच गांव में इन दिनों आदमखोर बाघ की दहशत बरकरार है। आदमखोर की दहशत से लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। लेकिन वन विभाग अभी तक यह भी पता नहीं कर पाया कि आदमखोर बाघ है या तेंदुए ?

जिसके कारण आज मंगलवार को एक 18 वर्षीय लड़की आदमखोर का निवाला बन गई। यहां भीमताल ब्लॉक के ताड़ा अलचौना ग्राम निवासी 18 वर्षीय निकिता शर्मा पुत्री बिपिन चंद्र शर्मा को आदमखोर वन्य जीव ने अपना निवाला बना लिया। बताया जा रहा है निकिता घास काटने अन्य महिलाओं के साथ करीब शाम 4 बजे पास के जंगल में गई थी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: कालू सिद्ध मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव! CM धामी ने की विशेष पूजा-अर्चना..

इस दौरान उस पर बाघ या तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लिहाजा लगातार तीन मौतों के बाद अब ग्रामीण दहशत के साय में जीने को मजबूर हैं। लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया।

ग्रामीणों में आक्रोश.. वीडियो…

बीते 7 दिसंबर और 9 दिसंबर को आदमखोर वन्य जीव ने मलुवाताल की इंद्रा बेलवाल और पिनरों गांव की पुष्पा देवी को अपना निवाला बनाया था। जिससे उनकी मौत हो गई थी।

उसके बाद से लगातार ग्रामीणों में आक्रोश है। वन विभाग लगातार कार्रवाई की बात करता है लेकिन आदमखोर जीव को अब तक ट्रेकुलाइज नहीं किया जा सका है। आदमख़ोर द्वारा लगातार लोगों को निवाला बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: कालू सिद्ध मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव! CM धामी ने की विशेष पूजा-अर्चना..

वहीं वन विभाग हाईकोर्ट के निर्देश के बाद भी अभी तक पता नहीं कर पाया कि आदमखोर वन्य जीव बाघ है या तेंदुआ आखिर इसका जिम्मेदार कौन है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad