उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

नैनीताल: दो महिलाओं ने उठाया खौफनाक कदम! एक की मौत..

नैनीताल जिले में दो महिलाओं ने अज्ञात कारणों के चलते आत्मघाती कदम उठा लिया। जिसके बाद एक महिला की उपचार के बाद स्थिति सामान्य है। जबकि दूसरी महिला की मौत हो गई। यहां नैनीताल जिले में दो अलग अलग मामलों में महिलाओं ने खौफनाक कदम उठाया।

पहली घटना नैनीताल में घरेलू कारणों के चलते शुक्रवार को भवाली मल्ला निगलाट निवासी 28 वर्षीय एक महिला ने कीटनाशक गटक लिया। जिसके बाद परिजन महिला को आनन फानन में उपचार के लिए बीडी पांडे जिला अस्पताल नैनीताल लेकर पहुंचे, जहां महिला का उपचार किया जा रहा है। इमरजेंसी में तैनात डॉ. देवांशु पुनेठा ने बताया कि अब महिला की स्थिति बेहतर है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: कृषि भूमि पर बना होटल! डीएम की कड़ी कार्रवाई.. जमीन सरकार में निहित

वहीं दूसरी घटना नैनीताल जिले के रामनगर में सेमलखलिया में एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। गुरुवार रात ग्राम सेमलखलिया निवासी 37 वर्षीय ज्योति मनराल पत्नी दीपक ने घर में कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के लोग घर में नहीं थे। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि महिला का एक छोटा बच्चा है। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: रंगों के पर्व होली पर महापौर गजराज ने दिया अहम संदेश..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
1
Ad Ad Ad