उत्तराखण्डबड़ी-खबरवीडियोहल्द्वानी

नैनीताल: चकाचक पोलिंग बूथ में मतदाता करेंगे वोटिंग! वीडियो…

Ad

हल्द्वानी- हल्द्वानी शहर में मतदाताओं को वोटिंग के लिए आकर्षित करने के लिए नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले पोलिंग स्टेशनों में अधिकतम पोलिंग बूथ वाले पांच पोलिंग स्टेशनों को “चकाचक पोलिंग स्टेशन” के रूप में विकसित किया जायेगा। नोडल अधिकारी मीडिया/ नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि नगर निगम द्वारा पांच पोलिंग स्टेशनों जहां बूथों की संख्या अधिक है। वहां पर मतदाताओें को चकाचक सुविधायें महैया कराई जायेंगी।

उन्होंने बताया कि इन पोलिंग स्टेशनों में शुद्ध पेयजल, मतदाताओं के लिए शौचालय की सुविधा, दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था, हैल्प डेस्क व फेसिलिटेशन सेंटर पोलिंग स्टेशनों में बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुये पोलिंग स्टेशनों पर शेड भी बनाये जायेंगे ताकि मतदाताओं को गर्मी से बचाव के साथ ही लोगो को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: प्रशासन सख्त! वर्कशॉप लाइन और ठंडी सड़क पर चलाया अभियान..

यह देखिए वीडियो…

उन्होंने कहा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत पोलिंग स्टेशन रा.बा.इ.कॉ. बनभूलपुरा जहां 7 बूथ है जिसमें पुरूष वोटर 3467 तथा महिला वोटर 3111 हैं। इसके साथ ही केशवदत्त देवी दत्त बल्यूटिया दमुवाढूंगा में पु. 3257 तथा म. 3157, नगर निगम इ.का. काठगोदाम पु. 2183 एवं म. 2018, पीएश्री रा.बा.इ.का. कालाढूंगी मे पु. 2527 तथा म. 2440 एवं रा.प्रा.वि. बालक राजपुरा में पुरूष 5413 तथा महिला 4507 वोटर हैं। इन पांच पोलिंग स्टेशनों में पुरूष मतदाता 16847 तथा महिला मतदाता 15234 कुल 32081 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: 17 प्राइवेट स्कूलों को भेजा नोटिस! सही जवाब नहीं देने पर होगी मान्यता रद्द..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0