उत्तराखण्डक्राइमदेशवीडियो

NIA का छापा : खालिस्तानी आतंकियों का उत्तराखंड कनेक्शन!! देखिए वीडियो…

Ad

NIA की टीम ने देशभर में कई जगह छापेमारी की है। खालिस्तान और आतंकवाद को लेकर NIA की टीम छापेमारी कर रही हैं। इसी के तहत उत्तराखंड के जिला उधमसिंह नगर के बाजपुर में भी छापेमारी की गई है। NIA की टीम बुधवार को तड़के इन इलाकों में पहुंची और उसने छापेमारी की। विशेष तौर पर जो बाजपुर का आसिम गन हाउस है वहां पर छापेमारी की गई है।

जानकारी के अनुसार आसिम गन हाउस के खालिस्तान आतंकवाद से जुड़े होने का आरोप लगा है। आसिम गन हाउस के मालिक शकील अहमद के घर भी NIA ने छापेमारी की है। वहीं शकील अहमद पर खालिस्तानी आतंकियों को असलाह देने का भी आरोप लग रहा है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: बारात में गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत! यहां मिला शव…

क्योंकि NIA को खालिस्तानी आतंकियों से आसिम गन हाउस का संबंध मिला है। और पंजाब के नाभा जेल ब्रेक प्रकरण में भी बाजपुर के गन हाउस के शामिल होने का शक जताया जा रहा हैं। अरोप है कि नाभा जेल ब्रेक में शामिल बदमाशों को हथियार सप्लाई यही से हुए है। क्योंकि NIA को कुछ खालिस्तानी आतंकियों के पास से बाजपुर गन हाउस से बेची गोलियां मिली है। आसिम गन हाउस से जुड़े लोगों से अब NIA की टीम पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तरकाशी: हेलीकॉप्टर क्रैश! रेस्क्यू ऑपरेशन जारी.. वीडियो..

यह देखिए वीडियो…

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0