Uncategorized

हल्द्वानी: 14 मुकदमें वाला शातिर युवक पकड़ा गया.. परतें खुलीं, पिस्टल- कारतूस बरामद..

हल्द्वानी। जनपद में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस टीम ने एक शातिर अंतर्राज्यीय चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और अवैध पिस्टल बरामद की है।

चोरी की घटनाओं से खुली परत

10 मार्च 2026 को हीरानगर निवासी प्रकाश कविदयाल ने अपने घर के सामने से पल्सर मोटरसाइकिल (UK 04 K 6143) चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद 11 मार्च को राजपुरा निवासी सुमित मार ने अपनी दुकान से चार मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत पुलिस को दी।

दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मरियम पैरामेडिकल कॉलेज विवाद गहराया, कब्जे और फर्जीवाड़े के आरोपों पर एफआईआर की मांग

चोरी का माल और अवैध हथियार बरामद

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कवि बिष्ट (33 वर्ष) पुत्र कुन्दन सिंह निवासी गोलू माजरा डेरावसी, थाना डेरावसी, मोहाली (चंडीगढ़) के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसके कब्जे से

01 चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल
04 मोबाइल फोन (03 वीवो, 01 सैमसंग)
01 देशी पिस्टल (.32 बोर)
02 जिंदा कारतूस

बरामद किए हैं।

गिरफ्तारी के दौरान अवैध हथियार मिलने पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।

कई राज्यों में दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी एक पेशेवर अपराधी है और उसके खिलाफ उत्तराखंड, चंडीगढ़ और हरियाणा (पंचकुला) के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और झपटमारी के 14 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मरियम पैरामेडिकल कॉलेज विवाद गहराया, कब्जे और फर्जीवाड़े के आरोपों पर एफआईआर की मांग

पुलिस टीम की मुस्तैदी

इस पूरी कार्रवाई को एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के निर्देशन,सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad