उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: खनन में नहीं चलेंगे पुराने डंपर और ट्रक! डीएम ने दिए निर्देश..

हल्द्वानी- डीएम नैनीताल वंदना ने कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में खनन समिति की बैठक लेते हुए निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि जिले में अवैध खनन पर पूर्णतया रोकथाम के साथ ही सालों पुराने खनन वाहन डंपर और ट्रक जो अभी भी चल रहे हैं। जिससे नियमों का उल्लघंन होता है साथ ही सड़क दुर्घटना होने की सम्भावना भी बनी रहती है। ऐसे डंपर और ट्रकों को चरणबद्व तरीके से हटाया जाएगा।

बैठक में डीएम ने आरटीओ के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो वाहन बहुत पुराने हैं, उन वाहनों के द्वारा खनन का कार्य किया जा रहा है। ऐसे वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने का कार्य किया जाए। उन्होंने कहा इस प्रकार के वाहनों से दुर्घटना होने की सम्भावना बनी रहती है। उन्होंने कहा वाहनों का फिटनेस कराते समय नियमों का पालन कराया जाए। ताकि इस प्रकार के वाहन जिसकी कंडीशन काफी खराब हो गई है। जिनके सड़क पर खनन सामग्री ले जाने से दुर्घटना होने की सम्भावना बनी रहती है। ऐसे पुराने वाहनों के स्थान पर नये वाहनों का पंजीकरण कराया जाए।

वहीं वन निगम को दिए गए खनन के लक्ष्य को पूरा करने के साथ साथ गौला नंधोर आदि नदियों में आपदा प्रभावित स्थलों के आस पास नदी के प्रवाह को ठीक करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर निकासी करें।

डीएम ने कहा कि उपजिलाधिकारियों की अध्यक्षता में जो टास्कफोर्स कमेटी गठित की गई है। कमेटी प्रत्येक माह रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करे। अवैध खनन की रोकथाम के लिए वन निगम, पुलिस, परिवहन आदि विभाग अवैध खनन को रोकने के लिए नियमित चैंकिग अभियान चलायें।

डीएम ने बेतालघाट में अवैध खनन की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये खनन विभाग के साथ ही पुलिस, परिवहन आदि विभागों से अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा इसके लिए फीडबैक स्थानीय लोगों से लेें कि किन-किन स्थानों पर अवैध खनन हो रहा है। इनके खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट वरूणा अग्रवाल, एसडीएम परितोष वर्मा, रेखा कोहली, तुषार सैनी, प्रमोद कुमार, केएन गोस्वामी, नवाजिस खालिक, सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल के साथ ही सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad